Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
कोलकाता मेट्रो अथॉरिटी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ऐतिहासिक पल गवाह बना।
हावड़ा। बुधवार को बहुप्रतीक्षित मेट्रो सफलतापूर्वक गंगा के नीचे दौड़ी। महज आधे घंटे में मेट्रो की एक रेक महाकरण से हावड़ा मैदान पहुंच गई। कोलकाता मेट्रो अथॉरिटी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ऐतिहासिक पल गवाह बना।
कई बाधाओं को पार करने के बाद, रेक हावड़ा मैदान में सफलतापूर्वक पहुंच गया। इसके बाद ट्रायल रन शुरू होगा। बहुबाजार में हुई समस्या के बाद काम की गति थोड़ी धीमी हो गई थी। इस बीच सुबह करीब 11:30 बजे एस्प्लेनेड से महाकरण की ओर मेट्रो का एक रैक रवाना हुआ। मेट्रो की रेक महाकरण से सुबह करीब 11.40 बजे निकली। बिजली से चलने वाली मेट्रो बिना किसी बाधा के हावड़ा मैदान पहुंची।